आदित्यपुर, अप्रैल 4 -- आदित्यपुर। केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय के मातहत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी), झारखंड की ओर से सैनिकों के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में आहूत कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सेवानिवृत होने के बाद पूर्व सैनिकों के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त सैनिकों को स्वरोजगार के अवसर और उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराना था। मौके पर उपस्थित पूर्व सैनिकों को विशेषज्ञों की ओर से बिजनेस मॉडल तैयार करने और डिजिटल मार्केटिंग का गुर भी सिखाए गए। विभाग का लक्ष्य अधिकाधिक सैनिकों को अपनी दूसरी पारी में...