विकासनगर, जुलाई 13 -- विकासनगर,संवाददाता। पूर्व प्रधानाध्यापक वाणी विलास लखेड़ा सेवानिवृत्ति के बाद भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का अभियान निरंतर चला रहे हैं। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालीपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाणी विलास लखेड़ा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रेरणादायक गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सुना और सराहा। यह ...