चक्रधरपुर, मार्च 21 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग मुख्य कार्यालय अधीक्षक(सीओएस) सुशील कुमार मुंडा को उनके सेवानिवृत्ति के पूर्व समारोह पूर्वक विदाई दी गई। 31 मार्च को मंडल के वाणिज्य विभाग के मुख्य कार्यलय अधीक्षक सुशील कुमार मुंडा सेवानिवृत्त होंगे। इसके पूर्व उनके माध्यम से साउथ ईस्ट इंस्टीट्यूट में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी, पूर्व अधिकारी व कर्मचारी शामिल होकर उन्हें उनकी कुशल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। इस अवसर पर सुशील मुंडा की पत्नी, मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, पूर्व प्रिसिंपल जेडआरटीआई भूली (धनबाद) व सेवानिवृत्त कर्मी एसके लाल, एपीओ भानुमति, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डीके पंडा, एसीएम भारद्वाज, एसीएम आशुतोष कुमार सिंह, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक ब...