पटना, अप्रैल 5 -- सेवानिवृत्ति की निकटता वाले 258 पुलिसकर्मियों को उनके ऐच्छिक या गृह जिले में पोस्टिंग दी गयी है। बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति की मंजूरी के बाद इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। गृह जिले में स्थानांतरण पाने वालों में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर दारोगा, एएसआई, हवलदार और सिपाही रैंक के कर्मी शामिल हैं। उक्त स्थानांतरण संबंधित पदाधिकारी-कर्मियों की ओर से समर्पित विकल्प आवेदन पर किया गया। इससे संबंधित अनुशंसा क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की ओर से भेजी गयी थी। पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक पुलिस मैनुअल के तहत दो साल से कम की सेवानिवृति अवधि वाले पुलिसकर्मियों को गृह जिले में स्थानांतरण दिए जाने का प्रावधान है। जिन पुलिस पदाधिकारी-कर्मियों ने सिर्फ इकाई में पदस्थापन का अनुरोध किया था, उनके द्वारा किये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.