चम्पावत, अगस्त 31 -- जगदीश, लोहाघाट। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में निरीक्षक जीडी कैलाश राम सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान उन्हें विदाई दी गई। कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में वाहिनी के हिमवीर पदाधिकारियों व परिवारजनों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। कैलाश राम ने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...