बगहा, मई 3 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा दो प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, भेड़ाचौर में शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह एवं शारीरिक शिक्षक उपेंद्र महतो के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यमुनापुर टड़वलिया पंचायत के मुखिया उपेंद्र दीक्षित ने कहा कि एक शिक्षक की भूमिका समाज में सबसे महत्वपूर्ण होती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपनारायण काजी ने कहा कि शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह व उपेंद्र महतो का विद्यालय के प्रति समर्पण और कार्यशैली हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...