मधेपुरा, जनवरी 3 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र।प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री दुर्गा मध्य विद्यालय घैलाढ़ में शुक्रवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत बीईओ रमेश चंद्र रमन को सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में डीईओ संजय प्रसाद, बीडीओ अविनाश कुमार, मुखिया परमेश्वरी यादव आदि ने बीईओ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डीईओ संजय प्रसाद ने कहा कि रमेश चंद्र रमन जैसे कर्तव्यनिष्ठ और योग्य अधिकारी के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार आया है। बीडीओ अविनाश कुमार ने कहा कि रमेश चंद्र रमन के साथ कार्य करना शिक्षकों के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक अनुभव रहा। मौके पर छात्राओं ने गीत-संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति की। मौके पर सेवानिवृत्त बीईओ रमेश चंद्र रमन को अंग वस्त्र, बुके, सम्मान पत्र देकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.