साहिबगंज, मार्च 31 -- साहिबगंज। शहर के बड़ा पचगढ़ स्थित पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव के सेवानिवृति पर स्कूल परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि डीईओ डा. दुर्गानंद झा, डीएसई कुमार हर्ष, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे। अतिथियों की ओर से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। मौके पर डीईओ, डीएसई आदि ने अनिल यादव के कार्यकाल की प्रशंसा करते शिक्षकों से उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। मौके पर स्कूल परिवार की ओर से अनिल यादव को उपहार आदि देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में यहां के पूर्व प्रधानाध्यापक कालू यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें, कर्मचारी व अभिभावक मौजूद थे।फोटो: 9 ,सेवानिवृत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.