कटिहार, जनवरी 1 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र लगभग 37 वर्षों तक अंचल कार्यालय में कार्यरत भुनेश्वर पंडित को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, बीपीआरओ फरीद अहमद,तथा अंचल नाजिर कृष्ण मुरारी ने उन्हें फूल-माला, गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वे सात वर्ष पूर्व ही सेवा निवृत हो चुके थे। अवकाश प्राप्त करने के बाद भी सात वर्षों तक लगातार अंचल कार्यालय में सेवा दिया। प्रखंड की जनसंख्या लगभग 2 लाख है। राजस्व कर्मचारी रवि कुमार गौतम, पवन कुमार, विश्व जय, मंजर, मनोज कुमार सहित अन्य कर्मियों ने कहा कि नौकरी के साथ ही क्षेत्र के लोगों की सेवा भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...