रामगढ़, जून 1 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि । सीसीएल रजरप्पा ने 9 कामगार रिटायर हो गए। इनके सम्मान में सोमवार को सीसीएल रजरप्पा में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस दौरान रिटायर कामगारों को शॉल आदि समान देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शम्भू कुमार सिन्हा,महाप्रबंधक (उत्तखनन) मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान परियोजना पदाधिकारी (रजरप्पा वाशरी) एल बी सिंह, वरीय प्रबंन्धक (खनन) एके तिवारी, स्टाफ अधिकारी (मा सं) रामानुज प्रसाद, उप प्रबंन्धक (सावि) आशीष झा, सहायक प्रबंधक (मासं) उदय शेखर बुरी व सहायक प्रबंधक (मासं) सिद्धार्थ झा मौजूद थे। इस दौरान रवींद्र वर्मा, चन्द्रदेव महतो, सोमई मांझी, मेहीलाल मांझी, गुलाम रसूल, ताबिया पहान, दिलेश्वर साव, बिरसा सिंह, ईश्वर महतो के रिटायर होने के मौके पर विदाई दी गई। यह ...