सासाराम, मार्च 1 -- बिक्रमगंज। सेवानिवृति जीवन का एक पड़ाव है, जिसके बाद व्यक्ति नए सिरे से जीवन को जीना शुरू करता है। यह बातें अंजाबित सिंह कॉलेज बिक्रमगंज के बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ.कन्हैया सिंह ने मध्य विद्यालय मोहिनी टोला के प्रधानाध्यापक धर्मराज सिंह के सेवानिवृति के अवसर पर कही। कहा कि विदाई एक भावनात्मक लगाव का सूचक है, जो सेवा के समय किए गए कार्य और व्यवहार को दर्शाता है। मौके पर शिक्षक अभय कुमार यादव, डॉ. रविकांत पांडेय, कामेंद्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.