मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सेवानिवृति की आयु 65 एवं अनुदान के बदले वेतनमान देने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. ने यह जवाब दिया है।ई कॉम्प्लाइंस डैशबोर्ड पर आए आवेदन पर निदेशक ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के डैशबोर्ड पर इससे संबंधित आवेदन भेजा गया था। इसमें स्थापना अनुमति प्राप्त प्रस्वीकृति माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज के शिक्षकों को लेकर सवाल किया गया था। निदेशक ने जवाब दिया है कि इन विद्यालयों को सरकारी अनुदान देने के लिए नीति निर्धारित की गई है। सरकार के प्रावधान को मानने वाले इन संस्थानों को निर्धारित दर पर प्रति छात्र-छात्रा की संख्या के आधार पर अनुदान दिया जाता है। यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, 18 जून तक करें आ...