काशीपुर, अप्रैल 29 -- दीप पाठक, काशीपुर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बुधवार को बीआरसी सभागार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जाधारी सीमा चौहान ने किया। इस दौरान शिक्षकों के योगदान को सराहा गया और सेवानिवृत्त हो रहे 24 शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में जयवती देवी, शफीक अहमद, जाकिर अली, यादराम शर्मा, रजनी रवानी, मंजू पांडेय सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मंत्री अतुल चौहान ने किया। यहां प्रतिनिधि खंड शिक्षा अधिकारी शर्मा, संघ जिलाध्यक्ष कुंवर पाल, अनिल गुप्ता, जितेंद्र प्रताप, सूरजभान, खेमकरन, आरएस बिष्ट, भूपेंद्र शर्मा, अनिता चौहान, नारायण सिंह सैनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...