सेवादारों को किया सम्मानित
बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- खुर्जा। श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के अंबा भवन में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नवरात्र महोत्सव में सेवा देने वाले सहयोगियों और भजन मंडली के गायकों व अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत खुर्जा वाली मैया के चित्र समुख दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंदिर कमेटी द्वारा स्काउट गाइड, मंदिर सेवादार कर्मचारी, संकीर्तन मंडल, पुलिस विभाग, सफाई कर्मचारी एवं अन्य लोगों को स्मृत चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संरक्षक रविंद्र अग्रवाल, भूदत्त शर्मा, प्रधान देवेश कौशिक, कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, पूर्व प्रधान अनिल महाराजा, संजय वर्मा, प्रमोद भारद्वाज, निमिष गर्ग आदि मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.