कानपुर, मई 7 -- कानपुर देहात। कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक स्व. एनएस हार्डिकर की जयंती पर गुरुवार को रूरा में पीसीसी सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना की अगुआई में सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल बीरें की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा दल का सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया। सेवा दल के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया। इस दौरान रघुनाथ सिंह भदौरिया, प्रदीप पालीवाल, आरिफ कुरैशी, रमेश श्रीवास्तव, विनोद सविता, मोटू अंसारी, बृजेश सविता व इरफान कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.