आगरा, अप्रैल 26 -- शहर के बड्डू नगर स्थित जिला कांग्रेस सेवादल के शिविर कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के ध्वज को सलामी दी। सेवादल पदाधिकारियों ने गेष्ठी के दौरान संगठन को ग्राम स्तर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। रविवार को गोष्ठी के दौरान सेवादल के संरक्षण सत्यप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सभी को महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू और डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाना होगा। सेवादल के प्रदेश महासचिव पश्चिम जोन दीप कुमार पांडेय ने कहा कि हमें सदा तिरंगा को सलामी देनी है और संविधान की गिरवा को बचाना है। समाज की सेवा देश की एकता को क़ायम रख धर्मवाद और जातिवाद से ऊपर उठ कर सर्वधर्म सद्भाव, देश पर बलिदान होने की शपथ ली। सेवादल पदाधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही सेवादल का बिस्तार गांव तक कि...