एटा, अप्रैल 29 -- बुधवार को पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें एसएसपी ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुना और सुझावों को सुनकर संबंधित को निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने पेंशनर्स के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं पुलिस विभाग और समाज के लिए अविस्मरणीय हैं। इस अवसर पर कई सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अपने विचार साझा किए और पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। रिटायर्ड उपनिरीक्षक हरनारायण सिंह का स्वर्गवास होने पर बैठक में सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। बैठक में सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...