बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के वासुदेवपुर गांव निवासी बमबम कुमार ने डीएम को आवेदन देकर सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती देवी के सेवांत लाभ के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है। डीएम को दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि पार्वती कुमारी 31 जनवरी 26 को सेवानिवृत्त हो गयी। जब सूचना के अधिकार का नियम के तहत उनके मैट्रिक प्रमाणपत्र की मांग की गयी तो उनके प्रमाणपत्र पर सिंहपुर हाईस्कूल लिखा हुआ था। पता करने पर जानकारी हुई कि सिंहपुर में कोई हाई स्कूल नहीं है। मेरे ही आवेदन पर सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी ने 24 जनवरी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना के सचिव को प्रमाणपत्र की सत्यता की जांच के लिए रिपोर्ट मांगी। अभी तक प्रमाणपत्र का सत्यापन होकर आया नहीं कि इसी बीच 28 मार्च को सिविल सर्जन ने ...