बुलंदशहर, जून 17 -- शिकारपुर । मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक शिकारपुर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह ने सहभागिता कर नागरिकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. भोला सिंह, पालिकाध्यक्ष राजबाला सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। सांसद ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भाजपा की पहचान : डॉ. भोला सिंह कार्यक्रम के दौरान सांसद ने क्षेत्र से आए ल...