चंदौली, अक्टूबर 6 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक चल रहे जन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइक यात्रा मंगलवार को पीडीडीयू नगर पहुंची। बाइक यात्रियों के नगर में प्रवेश करते ही गोधना चौराहे (चकिया मार्ग) पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद सभी बाइक सवार यात्री नगर के स्वयंवर लान पहुंचा। जहां यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई थी। गोधना के पास भाजपा मण्डल अध्यक्ष एड कुंदन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे गेट, प्राचीन काली मंदिर से होते हुए कैलाशपुरी स्थित स्वयंवर लॉन में पहुंची। इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों क...