मुंगेर, जुलाई 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। चिकित्सक को धरती का भगवान यूं ही नहीं कहा जाता। इस उक्ति को पूरी तरह चरितार्थ कर रहे हैं सदर अस्पताल मुंगेर स्थित ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद फैजउद्दीन। चाहे वह साल 2018 की बोरवेल त्रासदी हो या फिर कोरोना महामारी का भयावह दौर, डॉ. फैज ने हमेशा अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों और आम जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा है। डॉक्टर्स डे के इस विशेष मौके पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- जरूरतमंदों को अनुमंडल अस्पताल से मिलने लगा ब्लडसना बोरवेल हादसा, लगातार 36 घंटे डटे रहे डॉ. फैजः साल 2018 में मुंगेर के मुर्गियाचक में 3 साल की मासूम सना 45 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। पूरा देश उसकी सलामती की दुआ मांग रहा था। उस ...