अररिया, जुलाई 25 -- अररिया, वरीय संवाददाता सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर बिहार की नई सरकार के द्वारा आमजनों के हित में क्रियान्वित कार्यक्रमों एवं नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को राज्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है। इस क्रम में जिला/प्रखंड/पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में सभी बीडीओ एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। यह भी पढ़ें- सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज होगा भव्य आयोजनबैठक की जानकारी बैठक में डीएम ने राज्य सरकार के कार्यक्रम का जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने...