लोहरदगा, अगस्त 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुड़ू प्रखंड स्थित चिरी डायट सेंटर परिसर में गुरुवार को भारत स्काउट एंड गाइड, लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय रोवर-रेंजर मीट का शुभारंभ हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे स्काउट एवं गाइड प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता, जनजातीय संस्कृति और युवा नेतृत्व का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू तथा विशिष्ट अतिथिपूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत और सामाजिक एकता को मजबूत करें : डीपी साहूसंस्कृतिक प्रस्तुतियां स्वागत गीत और स...