कुशीनगर, मार्च 25 -- कुशीनगर। जिले के गन्ना किसानों के लिए यह अच्छी खबर है। गन्ना का उत्पादन प्रति हेक्टेयर बढ़ने व चीनी मिलों द्वारा लगातार शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान करने का नतीजा है कि किसानों का सर्वाधिक गन्ना के प्रति रूझान बढा है। मौजूदा सीजन में कुशीनगर के सेवरही चीनी मिल क्षेत्र के गन्ने की मिठास पूरे जिले में घुल रही है। गन्ने की मिठास सर्वाधिक होने के कारण चीनी मिल तीसरे साल अग्रणी बनी है। चीनी मिलों के निकाले गये औसत में सबसे ज्यादा चीनी परता सेवरही चीनी मिल के गन्ने में मिला है। वहीं सबसे कम चीनी परता रामकोला क्षेत्र की गन्ने में है। ज्यादा बारिश होने के बावजूद चीनी परता में हुई सुधार से किसानों को राहत मिली है।संयुक्त जनपद देवरिया और कुशीनगर को चीनी का कटोरा कहा जाता था। यहां के प्रमुख उद्योग धंधा में चीनी उद्योग शामिल रहा...