बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- सेवदह में आठवीं के छात्रों को दी गयी विदाई शिक्षिका रश्मि ने बच्चों को सफलता का बताया टिप्स फोटो : सेवदह स्कूल : हरनौत प्रखंड के सेवदह राजकीय बुनियादी विद्यालय में शनिवार को प्रमाण-पत्र दिखाते बच्चे व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरनौत प्रखंड के सेवदह राजकीय बुनियादी विद्यालय में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर वार्षिक परीक्षा में उतीर्ण आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को विदाई दी। आठवीं की वर्ग शिक्षिका रश्मि प्रियंका ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों को सफलता हासिल करने का टिप्स बताया। छात्रा दिव्या कुमारी, अंशु कुमारी और सरस्वती कुमारी की विदाई गीत ने महौल गमगीन कर दिया। दर्शक भावुक हो उठे। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर हौसले बढ़ाये। बच्चों को स्थानान्तरण प्रमाण पत्...