औरंगाबाद, जून 14 -- मदनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मानव घाट खिरियावां में शनिवार को शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज कर्मियों द्वारा तीन शिक्षा सेवकों के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम रजक ने की। शोकसभा में विशेष रूप से शिक्षा सेवक राजू मांझी को श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी समर कैंप संचालन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई थी। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शिक्षा सेवकों ने बिहार सरकार से शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज कर्मियों के लिए अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था लागू करने की मांग की, ताकि निधन के बाद आश्रित परिवारों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- सेवकों के निधन पर शोकसभा, अनुकंपा नियुक्ति की मांग साथ...