बोकारो, मार्च 3 -- बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन-रिटायर्ड का सोमवार को होली मिलन समारोह सिटी सेंटर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के सेवानिवृत्त अधिकारियों का उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह के दौरान पारंपरिक होली गीतों की मधुर प्रस्तुति दी गई। तबला, झाल और ढोलक की थाप पर उपस्थित सदस्यों ने जमकर होली का आनंद उठाया। रंग-गुलाल, हंसी-ठिठोली और आपसी मिलन की उमंग से पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो शहर के बीचों-बीच रिटायर्ड अधिकारियों ने यह संदेश दे दिया हो कि ऊर्जा और उत्साह उम्र का मोहताज नहीं होता। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संघ के अध्यक्ष अनूप कुमार चौबे ने बताया कि बीएसओए आर एक वृहद परिवार की तरह है, जहां अधिकांश त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.