बोकारो, जून 30 -- सेल शिडयूल ट्राइब इम्पलाईज फेडरेशन बोकारो यूनिट की ओर से चास में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण यूनिट कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार किस्कू के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा आज 171 वां हुल दिवस मना रहे है और उन सभी हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और अन्य वीर शहीदों व वीरांगनाओं के संघर्षो को कभी नही भुला जा सकता है। हम सभी उन सभी के बलिदान के वजह से अंग्रेजों और जमींदारों के शोषण से आजाद हुए और अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे है। जब-जब आदिवासियों पर शोषण होगा तब-तब ऐसे ही हुल महानायक और वीरांगनाओं का जन्म होगा। यह भी पढ़ें- आदिवासी सांस्कृतिक विकास परिषद ने मनाया हूल दिवस कार्यक्रम में फेडरेशन के महासचिव काली मांझी, दिलीप मांझी, कुलदीप तिर्की, दुर्गा मांझी, ...