बोकारो, अगस्त 20 -- सेल मेडिक्लेम योजना 2026-27 के तहत सदस्यों को बड़ी राहत मिली है। योजना के नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। सेल प्रबंधन की ओर से 20 अगस्त को जारी सर्कुलर में इसकी जानकारी दी गई। सर्कुलर के अनुसार, सेल मेडिक्लेम योजना 2026-27 के नवीनीकरण की प्रक्रिया पहले 20 अगस्त तक निर्धारित थी। सदस्यों को नवीनीकरण पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देते हुए प्रबंधन ने अब इसकी अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। यह सुविधा गैप केस सहित सभी संबंधित मामलों पर लागू होगी। प्रबंधन ने संबंधित सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपना नवीनीकरण पूरा कर लें, ताकि मेडिक्लेम योजना का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। नवीनीकरण की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 तक या उससे पहले पूरी करनी होगी। सेल के मानव संसाधन विभाग की ओर से...