चाईबासा, जून 28 -- गुवा, संवाददाता। सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. ए.के. पंडा ने शुक्रवार को झारखंड समूह की खदानों और ओडिशा समूह की खदानों का दौरा कर खनन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उत्पादन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और भविष्य की विकास रणनीतियों का जायजा लिया तथा कर्मचारियों से संवाद किया। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएमडी ने सेल की प्रमुख लौह अयस्क खदानों बारसूआ, तलडीह, काल्टा, बोलानी, गुवा, किरीबुरू और मेघाहातुबुरु का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन कार्य, मशीनरी की स्थिति, सुरक्षा उपायों और कार्यस्थल की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सेल की खदानें विकास धुरी होंगी। यह भी पढ़ें- सेल अध्यक्ष ने झारखंड-ओडिशा की खदानों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर सुरक्षा व तकनीक पर व...