सेल में वीआरएस लागू, 15 साल सेवा वालों को मिलेगा लाभ
बोकारो, मई 18 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। सेल ने मैनपावर कम करने के उद्देश्य से बहुप्रतीक्षित स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) लागू कर दी है। नई स्कीम में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पात्रता, मुआवजा, मेडिकल सुविधा, आवास, पेंशन तथा आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई है। योजना का उद्देश्य मानव संसाधन का बेहतर उपयोग, उत्पादकता बढ़ाना और कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार करना है। नई व्यवस्था के तहत पहली बार कर्मचारियों और अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। पहले वीआरएस के लिए ऑफलाइन आवेदन होते थे और स्क्रीनिंग कमेटी आवेदन का मूल्यांकन करती थी। अब आवेदन करते ही संबंधित विभागाध्यक्ष (एचओडी) के पास पूरी जानकारी पहुंच जाएगी तथा आवेदक को यूनिक एप्लीकेशन आईडी मिलेगी। यह भी पढ़ें- रिफाइनरी में नौकरी और मोटी कमाई, राजस्थान मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.