बोकारो, जुलाई 3 -- बोकारो वरीय संवाददाता। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया(सेल)में निदेशक कार्मिक की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेल में यह पद एक बोर्ड स्तरीय महत्वपूर्ण पद माना जाता है, जो संगठन में मानव संसाधन, कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों से जुड़े कार्यों की समग्र जिम्मेदारी संभालेगा। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। कार्मिक प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन या एमबीए व पीजीडीएम जैसी उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। साथ ही मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंधों के क्षेत्र में निर्धारित अनुभव भी आवश्यक होगा। इस पद के लिए चयनित अधिकारी को 1.80 लाख रुपये से 3.40 लाख रुपये (आईडीए) वेतनमान मिलेगा। नियुक्ति पांच वर्ष ...