बोकारो, अगस्त 27 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। सेल में नई श्रम संहिताओं को लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और सर्कुलर जारी नहीं किए जाने का मामला अब श्रम विभाग तक पहुंच गया है। मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) कार्यालय के क्षेत्रीय श्रमायुक्त अश्वनी यादव ने सेल के सीएमडी को पत्र भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और इसकी जानकारी अपने कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। 24 अगस्त को जारी पत्र में क्षेत्रीय श्रमायुक्त ने बोकारो स्टील प्लांट अनाधिशासी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार के 17 जुलाई के अभ्यावेदन का उल्लेख किया है। संघ ने आरोप लगाया था कि सेल कॉरपोरेट प्रबंधन की ओर से नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन को लेकर स्पष्ट निर्देश और सर्कुलर जारी नहीं किए गए हैं। यह भी पढ़ें- कनीय प्रबंधक पदोन्नति परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी क...