बोकारो, जुलाई 4 -- बोकारो स्टील प्लांट सहित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यरत कर्मचारियों के लिए जूनियर ऑफिसर (जेओ) पद पर पदोन्नति की परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होगी।

परीक्षा केंद्र विवरण बोकारो स्टील प्लांट के अंतर्गत आनेवाले विभिन्न खदानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए चास के चिकिसिया, पिंड्राजोरा और धनबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केद्रों में प्रमोशन की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से होगी। बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों से करीब 700 कर्मचारी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से लगभग 100 कर्मियों का चयन जूनियर ऑफिसर के रूप में किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर विगत एक वर्ष से कामगार अपनी तैयारी में है। 15 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

परीक्षा के दिशा-निर्देश सेल प्रबंधन द्वारा जारी दिशा-न...