बोकारो, जुलाई 5 -- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के विभिन्न संयंत्रों एवं इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए जूनियर ऑफिसर (जेओ) पद पर पदोन्नति हेतु आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए बोकारो में चास के चिकसिया और पिंड्राजोरा स्थित दो केंद्रों के अलावा धनबाद में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व ही अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा, तकनीकी सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रबं...