सेल में उत्पादन और बिक्री में दोहरे अंक की गिरावट, अनुकूल बाजार के बावजूद प्रबंधन पर उठे सवाल
बोकारो, जून 18 -- देश की प्रमुख इस्पात कंपनी सेल के बोकारो स्टील प्लांट समेत विभिन्न इकाइयों में मई 2026 के दौरान उत्पादन और बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इस्पात मंत्रालय की ओर से जारी स्टील सीपीएसई (केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम) प्रदर्शन आंकड़ों के अनुसार मई 2025 की तुलना में मई 2026 में कंपनी के लगभग सभी प्रमुख उत्पादन संकेतकों में दोहरे अंक की कमी देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में सेल का हॉट मेटल उत्पादन 15.79 लाख मीट्रिक टन रहा, जो मई 2025 के 18.10 लाख टन की तुलना में 12.76 प्रतिशत कम है। इसी अवधि में क्रूड स्टील उत्पादन 17.09 लाख टन से घटकर 14.77 लाख टन रह गया, जिससे 13.58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सेलेबल स्टील उत्पादन भी 15.94 लाख टन से घटकर 13.77 लाख टन पर पहुंच गया, जो 13.61 प्रतिशत की कमी को दर्शाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.