बोकारो, अक्टूबर 14 -- बोकारो । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोर्ड में दो नए सरकारी निदेशकों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में सेल ने 13 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दी है। इस्पात मंत्रालय ने सोमवार के आदेश के तहत मंत्रालय की अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार सरिता चौहान को सेल के बोर्ड में सरकारी नामित निदेशक नियुक्त किया है। इसके साथ ही इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव विनोद कुमार त्रिपाठी को भी सरकारी नामित निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगी। सेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के किसी आदेश या अन्य प्राधिकरण की ओर से निदेशक पद संभालने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है। दोन...