नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अमेरिका का ऑटोमोबाइल कंपनी टेस्ला अपनी लग्जरी और शानदार इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। ये सेगमेंट की सबसे पुरानी कंपनियों में से भी एक है। सालों से टेस्ला ने सेगमेंट में राज भी किया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से इसके दबदबे में कमी आई है। इसका बड़ा कारणा चीनी कंपनियों का अफॉर्डेबल मॉडल के साथ सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ना रहा है। खासकर BYD ने टेस्ला को लगातार पीछे छोड़ा है। यही वजह है कि अब टेस्ला भी अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार की तरफ रूख कर रही है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से से जुड़े लोगों ने बताया कि टेस्ला एक बिल्कुल नई, छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक SUV बना रही है। मॉडल 3 या Y से अलग होगा मॉडलरिपोर्ट में बताया गया कि लोगों ने बताया कि कार बनाने वाली इस कंपनी ने हाल के हफ्तों...