बोकारो, अप्रैल 28 -- बोकारो प्रतिनिधि। सेल फुटबॉल अकादमी बोकारो में नए प्रशिक्षुओं को शामिल करने को लेकर प्रतिभावान खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन ट्रायल 2 मई से लेकर 3 मई तक सेक्टर 4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रारंभिक चयन ट्रायल में केवल बोकारो जिला के प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। यह जानकारी देते हुए सेल फुटबॉल अकादमी के कोच मदन राम ने बताया कि दो दिवसीय चयन ट्रायल में अंडर 16 आयु वर्ग के 62 फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चयन ट्रायल में प्रारंभिक चरण के चयनित फुटबॉल खिलाडियों को ही शामिल किया गया। दोदिवसीय चयन ट्रायल का समापन 3 मई को किया जाएगा। जिसमें चयनकर्ता खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा के साथ उसके स्किल व उसकी योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। योग्यता के लिए अनिवार्य निर्धारित मानदंड...