सेल फुटबॉल अकादमी के फाइनल चयन ट्रायल का आगाज
बोकारो, जून 11 -- बोकारो प्रतिनिधि। सेल फुटबॉल अकादमी में नए प्रशिक्षुओं के चयन के लिए गुरुवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में दो दिवसीय फाइनल चयन ट्रायल शुरू हो गया। ट्रायल के पहले दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए अंडर-16 आयु वर्ग के 86 प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में पश्चिम बंगाल (कोलकाता), असम, मणिपुर, मिजोरम, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस, खेल कौशल और मैदान पर प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है。 यह भी पढ़ें- सेल फुटबॉल अकादमी का फाईनल चयन ट्रायल आज से चयन प्रक्रिया फाइनल चयन प्रक्रिया में अनुभवी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी चयनकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। वे खिलाड़ियों के खेल कौशल, रणनीतिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.