सेल फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी प्लस टू हाई स्कूल सतनपुर में करेंगे पढ़ाई
बोकारो, जून 6 -- बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा संचालित जैक बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के बंद होने का असर अब सेल फुटबॉल अकादमी पर भी दिखाई देने लगा है। बीएसएल प्लस टू हाई स्कूल, सेक्टर-2डी के बंद हो जाने के बाद अकादमी के 20 खिलाड़ियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए पंचानन राजबाला प्लस टू उच्च विद्यालय, सतनपुर में नामांकन कराना पड़ रहा है। पूर्व में सेल फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी अकादमी परिसर से महज एक किलोमीटर दूर स्थित बीएसएल प्लस टू हाई स्कूल, सेक्टर-2डी में अध्ययन करते थे। वहां पढ़ाई के साथ-साथ वे शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भी अकादमी और विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते थे।हालांकि छात्रों की घटती संख्या और शिक्षकों की कमी को देखते हुए बीएसएल प्रबंधन ने विद्यालय को बंद कर दिया। इसके साथ ही बीएसएल के अधीन संचालित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.