बोकारो, जून 7 -- महेंद्र प्रसाद बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से संचालित जैक बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के बंद होने का असर अब सेल फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों पर भी पड़ने लगा है। बीएसएल प्लस टू हाई स्कूल, सेक्टर-2डी के बंद होने के बाद अकादमी के 20 खिलाड़ियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित पंचानन राजबाला प्लस टू उच्च विद्यालय, सतनपुर में नामांकन लेना पड़ रहा है। पूर्व में अकादमी के खिलाड़ी परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित बीएसएल प्लस टू हाई स्कूल में पढ़ाई करते थे। इससे उन्हें शिक्षा व खेल दोनों के बीच बेहतर संतुलन बनाने में सुविधा मिलती थी। विद्यालय की निकटता के कारण खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती थी。 यह भी पढ़ें- सेल फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी प्लस टू हाई स...