चाईबासा, जुलाई 15 -- गुवा, संवाददाता। झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार के नेतृत्व में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने गुवा सेल प्रबंधन के साथ मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में यूनियन की ओर से प्रकाश राउत, कपिलेश्वर डोंगो, सोमा कुमार महतो, राजकुमार बोसा, धिरू साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आउटसोर्सिंग (टेंडर) के तहत संचालित छोटी गाड़ियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन ने बताया कि इस संबंध में लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। इस पर सेल प्रबंधन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। राउरकेला में इलाज के लिए जाने वाले मजदूरों के ठहरने हेतु उपलब्ध गेस्ट हाउस की जर्जर सुविधाओं की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया गया। यह भी पढ़ें- सेल प्रबंधन से मजदूर हितों के मुद्दों पर झ...