फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी सहायता से गुम हुए 149 मोबाइल फोन तलाश कर फोन मालिकों के हवाले कर दिए। फोन मिलते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। मंगलवार को एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में लोगों को बुलाकर फोन लौटाए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर सेल फरीदाबाद की टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकृत गुम 149 मोबाइल फ़ोन को तलाश किया गया था। मोबाइल फोन मिलने पर पुलिस ने मोबाइल फोन मालिकों को सूचित कर दिया था। मंगलवार को लोग एसीपी क्राइम कार्यालय पहुंच गए। यहां एसीपी क्राइम अमन यादव ने फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन लाैटा दिए।मोबाइल फोन गुम होने पर ऐसे करें शिकायत: पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जब भी किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp प...