रांची, मार्च 8 -- रांची। 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर सेल सुरक्षा संगठन (एसएसओ), रांची द्वारा रविवार को सैटेलाइट टाउनशिप में सेफ्टी वॉक और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस वॉक में 250 कर्मचारियों और परिजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा स्लोगन, चित्रकला और क्विज के विजेताओं सहित मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. रामकृष्ण, संदीप कुमार कर, दीपक जैन, संजय धर और एसपी दास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...