नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) को पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया ने आठ प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि ये पुरस्कार देहरादून में 13 से 15 दिसंबर, 2025 तक आयोजित 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉफ्रेंस के दौरान प्रदान किए गए। ये सम्मान कॉरपोरेट संचार के क्षेत्र में सेल के अभिनव दृष्टिकोण, विशेष रूप से एआई (कृत्रिम मेधा) जैसे अत्याधुनिक तकनीक के सफल एकीकरण और राष्ट्रीय विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...