चाईबासा, जून 27 -- गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई के महासचिव अफताब आलम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा से मेघाहातुबुरु खदान दौरे के दौरान मुलाकात कर उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा और पौधा भेंटकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा। इसमें किरीबुरू जनरल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, रेफरल प्रक्रिया सरल करने, इलाज की दो लाख रुपये की सीमा समाप्त करने तथा आकस्मिक स्थिति में पुरानी रेफरल व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। साथ ही ठेका मजदूरों को समान स्वास्थ्य सुविधा, अल्ट्रासोनोग्राफी तकनीशियन की नियुक्ति, अस्पताल की लैब का आधुनिकीकरण और खदानों में नियमित भर्ती शुरू करने की मांग उठाई गई। यह ...