गढ़वा, मार्च 5 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेल के आवासीय परिसर में बिजली बहाल कराने को लेकर पिछले दिनों टाऊनशिप स्थित सेल के डीजीएम आवास का घेराव करने और आवास में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सेल प्रबंधन ने स्थानीय थाने में पांच नामजद तथा 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराई है। उक्त संबंध में सेल के पदाधिकारी बुल्लू दिग्गल ने ओमप्रसून, सुबोध कुमार पाठक, सत्यम पांडेय, अजय सोनी और कुंदन दुबे के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उक्त पांचों युवक अआपराधिक प्रवृति के हैं। उक्त लोग सेल के आवास में अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे हैं। आगे जिक्र किया है कि डीजीएम के आवास में जबरन घुसकर खिड़की का कांच तोड़ दिए। दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकस...