सेल के कबड्डी प्रतियोगिता में सिंदरी और जामाडोबा की टीमें बनीं विजेता
धनबाद, मार्च 30 -- सेल कोलियरी प्रभाग चासनाला की ओर से सीएसआर कार्यक्रम के तहत रविवार को जीतपुर डीजी ग्राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में सिंदरी की टीम ने एसएसबीबीएसएस क्लब जामाडोबा को 37-23 के अंतर से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालिका वर्ग में एसएसबीबीएसएस क्लब जामाडोबा ने लोदना की टीम को 37-07 से शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेल जीतपुर के सहायक महाप्रबंधक निर्भय सिंह, निर्मल्य पाल, राधेश्याम भारती, बिमल सिंह, सुनील सिंह और तासरा के वरीय प्रबंधक राहुल कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.