चाईबासा, मार्च 28 -- गुवा । गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान विस्थापितों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे। इस अभियान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी मनोज कुमार तैनात थे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक, इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा सहित गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंड़ी और किरीबुरू थाना प्रभारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगभग 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की इस भारी मौजूदगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.